हरियाणा चुनाव : जजपा ने जारी की 20 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, कांग्रेस के पूर्व सांसद को दिया टिकट

हरियाणा चुनाव : जजपा ने जारी की 20 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, कांग्रेस के पूर्व सांसद को दिया टिकट
X
जननायक जनता पार्टी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में कुल 20 प्रत्याशियों के नाम हैं। चौटाला परिवार का कोई भी व्यक्ति इस सूची में शामिल नहीं है। कांग्रेस के पूर्व सांसद ईश्वर सिंह को पार्टी ने इस चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

जेजेपी ने सोनीपत से अमित बिंदल, जींद से महावीर गुप्ता, हिसार विधानसभा सीट से जितेंदर, कैथल से सरपंच रामफल खुराना, रोहतक सीट से राजेंद्र सैनी व गुहला चीका विधानसभा सीट से ईश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने क्षेत्रीय समीकरण के साथ जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है।

बताते चलें की सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने 78 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस और इनेलो 2 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story