हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस को अधर में छोड़ बैंकॉक निकले राहुल गांधी, पार्टी की हो रही किरकिरी

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी में मचे घमासान के बीच राहुल गांधी (Rahul gandhi) के बैंकॉक जाने की खबरें आ रहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पार्टी में हो रही अपने समर्थकों की अनदेखी से खुश नहीं हैं। जिसके बाद चुनाव से ऐन वक्त पहले वह बैंकाक (Bangkok) की यात्रा पर निकल गए हैं। जिससे पार्टी की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं।
हरियाणा चुनावी दंगल शुरु होने से पहले ही राहुल गांधी के बैंकाक निकलने ही खबर मिलते ही विरोधियों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। राहुल गांधी के बहाने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब कांग्रेस राहुल के बचाव में उतर आई है।
सिंघवी ने किया बचाव
पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए ट्विट किया कि किसी के व्यक्तिगत जीवन को सार्वजनिक जीवन के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि हमें हर व्यक्ति की स्वतंत्रता और गोपनीयता का ध्यान रखना चाहिए। इसमें दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपने ट्व में बैंकॉक और राहुल गांधी हैशटैग इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि दिनभर ट्विटर पर बैंकॉक और राहुल गांधी ट्रेंड कर रहा था।
24 अक्टूबर को 90 सीटों पर होगा चुनाव
बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। जबकि मतगणना 24 को होगी। ऐसे में सभी पार्टियां जहां प्रचार की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं राहुल गांधी का इस तरह विदेश चले जाना कई अहम प्रश्न खड़े करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS