Haryana Assembly Election : तोशाम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी ने बनाई भारी बढ़त

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भिवानी जिले की तोशान सीट पर एकबार फिर से चौधरी बंसीलाल के परिवार का दबदबा दिख रहा है। यहां से कांग्रेस की प्रत्याशी किरण चौधरी छठे राउंड में करीब 18000 वोटों से आगे हैं। भाजपा के शशि रंजन परमार व इनेलो के कमला पीछे की चल रही हैं।
हरियाणा की राजनीति में ये सीट बेहद महत्वपूर्ण रही है। ये सीट चौधरी बंसीलाल और देवीलाल की चुनावी भिड़ंत की गवाह भी रही है। तोशान विधानसभा क्षेत्र से 11 बार बंसीलाल व उनके परिवार के लोगो ने चुनाव में जीत दर्ज की है। 2014 में जब भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीता तब भी इस सीट पर कमल नहीं खिला बल्कि कांग्रेस की किरण चौधरी ने जीत दर्ज की थी।
इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो साल 1972 में चौधरी देवीलाल और चौधरी बंसीलाल यहां आमने सामने हुए थे। जाट नेता के रूप में उभरे बंसीलाल ने 1967 में तो इस सीट पर बाजी मार ली पर 1972 चुनाव में उन्हें देवीलाल ने शिकस्त दी।
इस हार के बाद भी बंसीलाल लगातार इस सीट से चुनाव लड़ते रहे और जीत दर्ज करते रहे। फिर उनके परिवार के लोग इस सीट पर चुनाव जीते। इसबार इस सीट पर उनकी पुत्रवधु किरण चौधरी तगड़ी खेमेबंदी में फंस गई हैं। वोटों की गणना के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS