हरियाणा : आखिर कौन हैं प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी, जिनके ऊपर है तारीख घोषित करने की जिम्मेदारी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) को लेकर शोर मचा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। इसीबीच तमाम लोग ये जानना जाता हैं कि हरियाणा में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी इसबार किसके हाथ है, तो आईए जानते है हरियाणा चुनाव विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल को।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agrawal) को हरियाणा चुनाव विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रमुख सचिव के रूप में 3 अगस्त 2019 को नियुक्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने आईएएस अधिकारी राजीव रंजन का स्थान लिया। हरियाणा कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी, अनुराग अग्रवाल 47, इससे पहले हरियाणा विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक और हरियाणा बिजली विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे।
अग्रवाल ने बिट्स-पिलानी से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और भारतीय व्यापार संस्थान, नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। इससे पहले अग्रवाल हरियाणा विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड के एमडी के रूप में तैनात थे, उन्होंने कैथल और गुड़गांव के डिप्टी कमिश्नर और हरियाणा की प्रमुख बिजली क्षेत्र की कंपनियों के एमडी के रूप में काम किया है।
चलाया महिला वोटर जागरुकता अभियान
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के अनुसार महिला मतदाताओं की जागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालयों के छात्रों को भी जागरूक कर रहे हैं, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग पहली बार कर सकें। यदि अभी तक किसी नागरिक का वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है।
और वह 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का हो गया है तो वह जल्द से जल्द अपना वोट बनवा लें, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, जींद, सिरसा, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महिलाओं को वोटर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विशेष अभियान चला रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS