Haryana: विवादित ट्वीट पर कांग्रेसी नेता Pankaj Poonia गिरफ्तार

करनाल। हरियाणा के कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया (Pankaj Poonia) को एक विवादित ट्वीट के बाद बुधवार रात को मधुबन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पंकज पूनिया ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditaya Nath) की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति खेल रही है।
पंकज पूनिया के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि पंकज पूनिया (Pankaj Poonia) ने ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं थी। इसके बाद से ही वे विवादों में घिर गए थे। विवाद बढता देख पंकज पूनिया ने अपना ट्वीट डिलिट कर माफी भी मांगी लेकिन इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। उनके खिलाफ करनाल के मधुबन थाने में मामला दर्ज किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS