विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा पन्ना प्रमुखों के सहारे रण जीतने की तैयारी में, बनाई खास रणनीति

हरियाणा (Hariyana) में लोकसभा चुनाव में परचम लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर पन्ना प्रमुखों (Panna Chiefs) के भरोसे राज्य विधानसभा चुनाव (Assembly Election) का रण जीतने की कवायत शुरू कर दी है। इसके लिए हर पन्ना प्रमुख को लगभग 60....60 वोटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर है कि तीन लाख पन्ना प्रमुखों की फौज को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
रोहत में 8 सितबंर को पीएम मोदी की रैली होनी है। पीएम मोदी की इस रैली में पन्ना प्रमुखों को खासतौर बुलाया गया, जहां पीएम मोदी उन्हें जीत का मंत्र देंगे। पीएम मोदी की रैली में पहुंचने के लिए पन्ना प्रमुखों का पंजीकरण शक्ति केंद्र प्रमुख कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का बड़ा योगदान रहा है।
पन्ना प्रमुखों के सहारे भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीती 10 सीटें
आपको बता दें कि हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने पन्ना प्रमुखों के सहारे 10 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। अगर विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो 90 में से 79 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। जीत के सहारे भाजपा ने इस चुनाव में भी पन्ना प्रमुखों पर दांव खेला है। पहले जिन बूथों पर पन्नाव प्रमुख नहीं थे वहां इन्हें नियुक्त किया गया। नए सिरे से सभी का पंजीकरण किय़ा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS