हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दिया, चुनाव हारने के बाद लिया फैसला

हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दिया, चुनाव हारने के बाद लिया फैसला
X
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश के गृह मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव परिणामों के प्रदर्शन पर सुभाष बराला को फटकार लगाई थी जिसके बाद उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। फिलहाल उनके इस्तीफे को स्वीकारने की बात अभी सामने नहीं आई है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में भाजपा उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस बीच हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। बराला खुद टोहना विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें जजपा के देवेंद्र सिंह ने हराया 52 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश के गृह मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव परिणामों के प्रदर्शन पर सुभाष बराला को फटकार लगाई थी जिसके बाद उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। फिलहाल उनके इस्तीफे को स्वीकारने की बात अभी सामने नहीं आई है।

जजपा ने चौंकाया

नवगठित जजपा ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। जजपा ने 10 सीटें जीती हैं। दुष्यंत चौटाला यह कह भी चुके हैं कि सत्ता की चाबी उनके हाथ में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां दुष्यंत की जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर समर्थन को लेकर नजर जमाए हुए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story