Haryana Assembly Election: मनीष ग्रोवर बोले- लगभग खत्म हो चुकी व्यवस्था को भाजपा ने किया जिंदा

Haryana Assembly Election: मनीष ग्रोवर बोले- लगभग खत्म हो चुकी व्यवस्था को भाजपा ने किया जिंदा
X
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर (Manish Kumar Grover) ने कहा कि हरियाणा के सभी नगर निगम चुनाव (Municipal election) में जीत मिलना, जींद उपचुनाव और लोकसभा (Lok Sabha) की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करना बड़ा प्रमाण है। इससे जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने लोगों का दिल जीता है।

सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर (Manish Grover) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार (BJP Govt) ने लगभग खत्म हो चुकी व्यवस्था को खड़ा करने के लिए काम किया। सरकार ने पारदर्शी तंत्र की नींव रखी और आज उसका फल मिलने लगा है। मंत्री ग्रोवर बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे।

खत्म हुई पर्ची और खर्ची से नौकरी वाली व्यवस्था

मंत्री ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पर्ची और खर्ची से नौकरी लगने वाली व्यवस्था को खत्म करने का काम किया। एक पारदर्शी तरीके से मेहनती युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया। हरियाणा ट्रांसफर के मामलों में बदनाम था। सबसे बड़े विभागों में शुमार शिक्षा के कर्मचारियों के तबादलों को ऑनलाइन किया। अटल केंद्र खोलकर लोगों को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ने का काम किया। मंत्री ग्रोवर ने कहा कि जनता ने जो भी मांग रखी, उसे पूरा करने का प्रयास किया।

सीएम खट्टर की सरकार ने जीता लोगों का दिल

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी नगर निगम चुनाव में जीत मिलना, जींद उपचुनाव और लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करना बड़ा प्रमाण है। इससे जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने लोगों का दिल जीता है। संगठन के लोगों ने धरातल पर काम करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 75 पार के लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी और रोहतक जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज करके पार्टी को ऐतिहासिक तोहफा देने का काम किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पंकज छाबड़ा, पार्षद राजकमल सहगल, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद धर्मेंद्र गुलिया, पार्षद सोनू कुमार, पार्षद रामू सुनारिया, पार्षद राधेश्याम ढल, अजय निझावन, ईश्वर सिंघल और मौजूद रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story