हरियाणा चुनाव : सियासी अखाड़ा बना रोहतक, पार्टियों के बड़े नेता यहीं से कर रहे चुनावी शंखनाद

हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी शंखनाद बजा दिया है। जनमानस को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने बैठके शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा की राजनीति रोहतक, सोनीपत से ही शुरू हो रही है।
प्रदेश की सत्ता में आसीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) मंगलवार को रोहतक, झज्जर और सोनीपत के कार्यकर्ताओं के साथ बहादुरगढ़ में बैठक करेंगे। वहीं कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा 21 सितंबर को रोहतक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनावी रणनीति बनाएंगे।
न सिर्फ कांग्रेस और भाजपा बल्कि चुनाव में दावेदारी पेश कर रहे बाकी संगठन भी प्रचार में जुटे हुए हैं। 22 सितंबर को जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला पशु मेला ग्राउंड में रैली के जरिए अपनी सियासी ताकत को दिखाएंगे। इस समय प्रदेश की पूरी राजनीति राजधानी में आकर ठहरी हुई है।
2014 के विधानसभा चुनाव और 2019 के चुनाव में विशेष अंतर नहीं है। उस वक्त भी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करके सत्ता में वापसी की थी और इस बार भी मोदी लहर ने विपक्षी पार्टियों को बुरी तरह से हराकर सत्ता हासिल की है। पिछली बार पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी इसबार 75 सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाकर चुनाव में उतरी है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा में 19 या 20 सितंबर को चुनाव के कार्यक्रम जारी हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इसी 25 तारीख को नामांकन शुरू हो जाएंगे। ज्यादातर पार्टियों ने अभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है पर उम्मीद जताई जा रही कि जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी प्रत्याशियों को की सूची आनी शुरू हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS