हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम हुड्डा ने कसी कमर, बैठक के जरिए साधा भाजपा पर निशाना

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम हुड्डा ने कसी कमर, बैठक के जरिए साधा भाजपा पर निशाना
X
लोकसभा चुनाव में मिली हार को पीछे छोड़कर हरियाणा में कांग्रेस इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर करने के लिए लगातार बैठके कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी हाईकमान के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

दिल्ली में अपने निवास पर आयोजित बैठक में हुड्डा के समर्थक 13 विधायक, 6 पूर्व सांसद और कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव क्षद्म राष्ट्रवाद के नाम पर था लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों को लेकर होगा।

हुड्डा ने कहा कि हमारे पास अब बहुत कम समय बचा है। हमें रणनीति तय करके लड़ाई में उतरना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि जो भी सुझाव आप सबके पास हो वो अगले 10 दिन में लिखित रूप से हमें दें। हम विचार करेंगे।

हुड्डा ने आम आदमी पार्टी की मिशाल पेश करते हुए कार्यकर्ताओं के अन्दर जोश भरा, उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीट जीत ली पर जब विधानसभा चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी को 70 में 67 सीटें मिली।

भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने योजना बनाकर सदियों पुराना भाईचारा खराब किया। राजकुमार सैनी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के परस्पर विरोधी बयानों ने इस सच्चाई की पुष्टि की है। साथ ही हुड्डा भाजपा को हरियाणा में अपना प्रतिद्वदी पार्टी माना।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story