हरियाणा : जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंचों को प्रदेश सरकार देगी मासिक पेंशन

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के पूर्व सरपंचों, जिला परिषद और पंचायत समिति के अध्यक्षों और पूर्व उपाध्यक्षों को पेंशन के रूप में सौगात दी है। प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि इस पेंशन योजना से प्रदेश में करीब 25 हजार लोगों को 30 करोड़ रुपए से अधिक पेंशन के रूप में वितरित किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि जिला परिषदों के पूर्व अध्यक्षों को 2 हजार रुपए, पूर्व उपाध्यक्षों को 1 हजार रुपए, पूर्व सरपंचों को 1 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। पंचायत समितियों के पूर्व अध्यक्षों को 1500 व पूर्व उपाध्यक्षों को 750 रुपए बतौर पेंशन के रुप में दिया जाएगा।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पेंशन देने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। उन्होंने बताया कि 1994 के बाद चुने गए जिला परिषदों के पूर्व अध्यक्षों और सरपंचों को ये पेंशन मिलेगी। उसके पहले वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
साथ ही अगर वह सरकार की किसी तरह की पेंशन पा रहा है तो भी उसे इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। जिन प्रतिनिधियों ने कम से कम ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया है उन्हें ही ये लाभ दिया जाएगा। दो या उससे ज्यादा बार चुने गए प्रतिनिधियों को भी एक बार की ही पेंशन मिलेगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जिला परिषदों के 75 पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं. पंचायत समितियों के 462 पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ पूरे प्रदेश में 24 हजार 262 पूर्व सरपंच हैं। जिन्हें सरकार की इस पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS