Lockdown 4.0 के लिए हरियाणा सरकार ने जारी कीं गाइडलाइन्स, जाने किन चीजों में मिली छूट

Lockdown 4.0 के लिए हरियाणा सरकार ने जारी कीं गाइडलाइन्स, जाने किन चीजों में मिली छूट
X
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हुआ है और गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक पिछले चरण में दी गई ढील की तुलना में इस बार छूट के दायरे को और अधिक विस्तार दिया गया है।

हरिभूमि ब्यूरो:चंडीगढ़

कोरोना संकट की वजह से लगे लॉकडाउन(Lockdown) के चौथे चरण में कई पाबंदियों पर ढील दी जा रही है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने सोमवार को रियायतों को लेकर ऐलान किया है। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार प्रदेश में मंगलवार से सभी उद्योग पूरे स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी गई है। वहीं, प्रदेश और दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं शुरू करन का फैसला लिया है। इसके अलावा सभी तहसीलों में 9 बजे से शाम 5 बजे तक रजिस्टि्रयां हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने कहा कि सरकार हालात सामान्य करने की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रही है। इसके साथ ही राजस्व को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक गतिविधियों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी को फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा। किसी क्षेत्र में नए केस मिलते हैं तो उसे कंटेनमेंट घोषित कर दिया जाएगा और वहां गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर काम कराएंगे।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार को कुछ रियायतों की घोषणा की है। लॉकडाउन-3 में जिन क्षेत्रों में जितनी छूट थी उनको और बढ़ाया गया है। परिवहन विभाग मंगलवार से प्रदेश और दूसरे राज्यों के लिए बसें चला सकेगा। लेकिन फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। दूसरे प्रदेशों के साथ जो भी रूट हैं, उन सभी पर 19 मई से बसें चलाई जा सकेंगी। इससे प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। हरियाणा में अब कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सबको ऑरेंज जोन माना जाएगा और उसमें सभी सामान्य गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसकी घोषणा सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की है।

धीरे-धीरे आिर्थक गतिविधियां बढ़ेंगी

प्रदेश में रियायत मिलने के साथ ही अब आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रदेश सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था में जान आएगी। जनता के कामकाज सुचारू होंगे और लोगों को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ये ऐलान भी किए

- वीडियो संदेश में सीएम ने प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए कई घोषणाएं भी की

- गर्मी के दिन आ रहे हैं ऐसे में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का काम जारी है। अब तक फाइव स्टार मोटर वाले एक हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

- 30 जून तक 4 हजार और दिए जाएंगे। बाकी के 5 स्टार की मोटर आने पर लगाए जाएंगे।

- बिजली बिलों संबंधी कुछ त्रुटियां सामने आई हैं। विभाग ने कुछ लोगों के बिल एवरेज बेस पर भेज दिए हैं। वे लोग हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन करके ठीक करवा सकते हैं।

-यदि किसी ने बिल भर भी दिया है तो उसका अमाउंट अगले बिल में अडजस्ट किया जाएगा।

- पैरोल पर बाहर 6 हजार कैदियों की पैरोल अवधि 6 सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। अब ये कैदी 12 सप्ताह की पैरोल के बाद ही वापस जेल में जाएंगे।

- इन्हें 6 हफ्ते की पैरोल कोरोना के चलते दी गई थी।

Tags

Next Story