हरियाणा कैथल चुनाव परिणाम 2019 : पुंडरी के मतगणना केंद्र पर पोलिंग एजेंटों में खूनी संघर्ष

हरियाणा के कैथल जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों के रुझान आना शुरू हो गए हैं, इन सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इस बीच पुंडरी के मतगणना केंद्र मे कैथल के आईजी कॉलेज में मतगणना के दौरान पोलिंग एजेंटों में जमकर मार-पिटाई हुई, जिसने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। दोनों गुटों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
कैथल जिले की पुंडरी सीट बहुत महत्वपूर्ण है। इस सीट पर निर्दलियों के साथ सीधी टक्कर होती है। 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने 4,832 वोटों से भाजपा के रणधीर सिंह गोल्लेन हराया था।
बता दें कि 2014 में कैथल विधानसभा की चार सीटों में से भाजपा को एक, कांग्रेस को एक और दो सीटें निर्दलीय के खाते में गई थीं। कैथल को भगवान हनुमान का निवास स्थान मन जाता है। यहाँ अंजनी माता का भी मंदिर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS