Haryana-Maharashtra Assembly Election : हरियाणा-महाराष्ट्र में बन रही BJP की सरकार, जानिए क्या है वजह

Haryana-Maharashtra Assembly Election : हरियाणा-महाराष्ट्र में   बन रही BJP की सरकार, जानिए क्या है वजह
X
हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana-Maharashtra Assembly Election) में भाजपा (BJP) की सरकार बन सकती है। 2014 के मुकाबले मतदान प्रतिशत इस बार कम जा रहा है।

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Haryana-Maharashtra Assembly Election) में कम मतदान ने भाजपा (BJP) को अच्छे संकेत दिए हैं। दोनों राज्यों में भाजपा (BJP) की दोबारा से सरकार बन सकती है। भारतीय जनता पार्टी सहयोग दलों के साथ पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 2014 के मुकाबले 10 फीसदी से अधिक गिरा है। आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा विधानसभा 2014 में 76 फीसदी वोट पड़े थे। लेकिन अभी तक 64.31 फीसदी लोगों ने ही वोट डाले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 2014 विधानसभा चुनावों में 71 फीसदी वोट पड़े थे। लेकिन इस बार 58.52 फीसदी के करीब मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। ऐसे में 10 फीसदी से अधिक मतदान में कमी आयी है।

दूसरी तरफ विधानसभा-लोकसभा चुनावों में अधिक मतदान को किसी भी वर्तमान सरकार के लिए अच्छा नहीं माना जाता। चुनावों में मतदान जितना ज्यादा कम रहता है उतना ही सरकार के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा जब-जब मतदान कम रहा है तब-तब उन्हीं सरकारों की वापसी हुई है। दूसरी तरफ जब मतदान पिछले चुनावों से अधिक होता है तो किसी भी सत्ताधारी दल के लिए खतरनाक माना जाता है। अधिक मतदान को एंटी-इनकंबेंसी के रूप में लिया जाता है। पिछले कुछ चुनावों में अधिक मतदान होने पर सत्ताधारी दलों को हार मिली है।

मतदान प्रतिशत में कमी के ये रहे कारण

हरियाणा-महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत में कमी का मुख्य कारण मजबूत विपक्ष का न होना रहा है। राजनीतिक पंड़ित मानते हैं कि जब मजबूत विपक्ष नहीं होता तो मतदाताओं में भी मतदान के प्रति उदासीनता आ जाती है। इसके अलावा सरकार के बेहतर काम करने पर भी जब सरकार बदलने की जरुरत नहीं होती तो मतदाता कम वोट करते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story