मौसम की जानकारी : हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदाबंदी, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली हैं। मंगलवार को सूबे के कई जिलों में हल्की बूंदाबंदी देखने को मिली। सोमवार की बात करें तो यहां उत्तरी क्षेत्र के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। रबी की फसलों सहित सब्जी की पौध को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ शहरों की बिजली कट गई। ओले गिरने से गेहूं की फसल सहित प्याज, आलू, गोभी व मटर की सब्जियों को भी नुकसान हुआ हैं। पिछले तीन दिनों से सूबे में अच्छी धूप देखने को मिल रही थी। फरीदाबाद जिले के बात करें तो यहां सुबह 9.30 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला जिले की बात करें तो यहां आज (मंगलवार) का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की आंशका जताई जा रही हैं। यहां सुबह के समय कई क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना हैं। गरज के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं।
16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना हैं। तेज बारिश की पूरी संभावना बनी हुई हैं। आमतौर पर दिनभर बादल छाए रहेंगे।
17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना हैं। यहां भी पहले के दिन के तरह मौसम रहने की संभावना है।
18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना हैं। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना हैं। गरज के साथ बारिश हो सकती है।
20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना हैं। बारिश होने की आसार है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS