कुरुक्षेत्र में सजती थी जिस्म की मंड़ी, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में सजती थी जिस्म की मंड़ी, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार
X
कुरुक्षेत्र की जिला पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कुरुक्षेत्र की जिला पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना पिहोवा पुलिस ने देह व्यापार करने के अपराध में एक महिला सहित प्रवीन उर्फ पिन्ना पुत्र राम सिंह वासी क्योडक, चरणा पुत्र रणधीर, सोनु उर्फ काला पुत्र शराब सिंह और गुरमीत पुत्र पाला वासी थाना गुजरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रवीन उर्फ पिन्ना पुत्र राम सिंह वासी क्योडक जो एक औरत से जिस्मखोरी करवा रहा है और खुद दलाली लेता है।

प्रवीन उर्फ पिन्ना उस महिला को साथ लेकर जिस्मखोरी के लिये गुरमीत पुत्र पाला वासी थाना गुजरा के मकान में आया हुआ है। चरणा पुत्र रणधीर, सोनु उर्फ काला पुत्र शराब सिंह, गुरमीत पुत्र पाला वासी थाना गुजरां व प्रवीन उर्फ पिन्दा दलाल इस समय उस महिला के साथ गुरमीत सिंह पुत्र पाला के मकान में है।

ये सभी लड़के औरतों से वेश्यावृति भी करवाते हैं तथा वैश्यावृति की कमाई खाते है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरमीत सिंह पुत्र पाला राम वासी थाना गुजरां के मकान पर रैड करके मकान के अन्दर से तीन नौजवान लड़कों को काबू किया। जब मकान की तलाशी ली तो कमरे के अन्दर से एक लड़का और एक महिला को आपतिजनक स्थिति में काबू करके उस लड़के का नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रवीन उर्फ पिन्ना पुत्र राम सिंह वासी क्योडक बताया।

Tags

Next Story