खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने कहा, सरकार के निर्देशों का कराएं पालन

खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने कहा, सरकार के निर्देशों का कराएं पालन
X
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री व पिहोवा से विधायक संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार 14 अप्रैल तक हरियाणा प्रदेश को पूर्णत: लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घरों तकी ही सीमित रहने का प्रयास करना चाहिए।

केवल किसी जरुरी कार्य के लिए ही अपने घर से बाहर निकलना चाहिए। खेल मंत्री ने भी घर पर ही रहकर अधिकारियों से जानकारी ली। खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन के आदेशों की पुलिस प्रशासन पालना करवाना सुनिश्चित करे। इस विपदा की घड़ी में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है इसलिए सभी हल्कावासी अपने अपने घरों में रहें तथा जनता व प्रशासनिक अधिकारी सरकार के निर्देशों का गम्भीरता से पालन करें।

केवल बहुत जरुरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले जहां तक सम्भव हो घर के अंदर ही रहे। सभी प्रबंध कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए है, इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है बल्कि इसके प्रति जागरुक रहे और अपने आसपास भी लोगों को जागरुक करे।

Tags

Next Story