विधानसभा चुनाव परिणाम: उचाना कलां सीट से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला जीते, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता हारीं

विधानसभा चुनाव परिणाम: उचाना कलां सीट से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला जीते, केंद्रीय मंत्री  बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता हारीं
X
विधानसभा चुनाव परिणाम में उचाना कलां सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में थी, यहां से दुष्यंत चौटाला ने शानदारी जीत दर्ज की है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग लगभग तय हो गए हैं। इस बार जजपा किंगमेकर की भूमिका निभा रही है। उचाना कलां सीट से जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय में बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता हार गई हैं।

शुरुआती रुझानों में उचाना कलां सीट पर जजपा से दुष्यंत चौटाला 11 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। दुष्यंत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता पर बढ़त बनाए हुए थे। फिलहाल, दुष्यंत चौटाला ने प्रेमलता को 46435 मतों के अंदर से हाराया है। उचाना से 16 राउंड के बाद जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को 90737 वोट मिले तो वहीं भाजपा की प्रेमलता को 44302 वोट मिले।

बता दें कि हरियाणा के चुनावों में किंगमेकर बनकर सामने आई जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व कल (शुक्रवार) सुबह 11 बजे दिल्ली में बैठक होगी। उसके बाद दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

चुनावी रुझानों के बीच दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि वो उचाना कलां सीट पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वो भारी बहुमत से जीतेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा की जनता को प्यार मिल रहा है, बदलाव की निशानी, 75 पार तो फेल हो गया है, अब यमुना पार करने की बारी है।

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार JJP सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोगों का स्नेह है कि उन्होंने पार्टी में प्रदर्शन किया है।

यहां इस बार कुल 76.86 फीसदी मतदान हुआ है। जजपा के युवा नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सामना एक बार फिर भाजपा की मौजूदा विधायक प्रेमलता से है। जिन्होंने 2014 के राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें 7,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

हलांकि अगर जानकारों की मानें तो इस सीट पर मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। उचाना कलां प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है जहां दो बराबर के उम्मीदवार मैदान में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story