हरियाणा : विधानसभा के मानसून सत्र में कौन बनेगा नेता विपक्ष ?

अगले महीने की 2 तारीख से हरियाणा में विधानसभा का नया सत्र शुरू होने जा रहा है। लेकिन विपक्ष का कोई नेता ही नहीं चुना गया है ऐसे में सवाल उठ रहे कि आखिर सदन में विपक्ष की भूमिका कौन निभाएगा।
2014 के विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल को कुल 19 सीटे मिली थी जिसके बाद उसने प्रमुख विपक्ष की भूमिका निभाई थी, लेकिन इस समय इनेलो के कई विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो गए जिसके कारण नेता विपक्ष की सीट खाली रह गई।
दूसरी तरफ चौटाला परिवार अपनी परिवारिक लड़ाई को अभी तक सुलझा नहीं पाया है, अभय चौटाला इसी लड़ाई के भेट चढ़कर नेता विपक्ष के पद से हटाए गए थे। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठ रहा कि कौन इस सत्र में विपक्ष की भूमिका निभाएगा।
कांग्रेस की किरण चौधरी ने नेता विपक्ष के लिए अपनी दावेदारी जताई है। फिलहाल उनकी दावेदारी को तभी पुख्ता किया जा सकता है जब कांग्रेस विधायक दल को अपना प्रस्ताव भेजेगा या फिर किसी नेता का नाम आगे करेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS