बीस किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

X
By - Haribhoomi Team |6 March 2020 5:52 AM IST
नशे की तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत सीआईए ने बीस किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ आरोपित नानकू निवासी पिंजौर को काबू किया है।
नशे की तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत सीआईए ने बीस किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ आरोपित नानकू निवासी पिंजौर को काबू किया है।
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारायणगढ़ की टीम कक्कड़ माजरा के नजदीक संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी।
उसी समय पुलिस ने आरोपित नानकू राम के पास से बीस किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि नशे की इस सप्लाई का स्त्रोत पता चल सके।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS