वीडियो कॉल के जरिए पत्नी करती थी प्रेमी से बात, पति ने मारी गोली

वीडियो कॉल के जरिए पत्नी करती थी प्रेमी से बात, पति ने मारी गोली
X
हरियाणा के यमुनानगर में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या (Husband Shot Wife) कर दी। मैसेंजर पर वीडियो कॉल (Video Call) से प्रेमी (Lover) से बातें करती थी। बहुत समझाने पर भी नहीं मानी।

हरियाणा के यमुनानगर में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मार दी (Husband Shot Wife) थी। यह घटना चार दिन पहले घटित हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मैसेंजर पर वीडियो कॉल (Video Call) से बातें करती थी।

आरोपी ने कहा कि उसने बहुत बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह फिर भी नहीं मानी। एसएचओ से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम नरेश है। जो कि करनाल के एक गांव का रहने वाला है। 2007 में उसकी शादी रोहतक निवासी महिला के साथ हुई थी।

शादी के बाद उन दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे। दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े भी होते थे। नरेश शराब पीकर उसे मारता था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी करनाल से भागकर अपने प्रेमी के साथ यमुनानगर आ गई थी। नरेश वापस उसे घर ले जाने के लिए आया था।

उसके बहुत कहने के बाद भी जब उसकी पत्नी घर जाने के लिए राजी नहीं हुई तो गुस्से में आकर नरेश ने गोली चला दी। पुलिस मे आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद वह पुलिस रिमांड पर है। वारदात में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story