पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या, पुलिस से कहा प्रेमी के साथ भाग रही थी

महम के गांव भैणी महाराजपुर में पति ने चाकू घोपकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद पति ने महम थाने में सरेंडर कर दिया। पति का आरोप है कि महिला के पड़ौसी के साथ अवैध संबंध थे और वह रात को फरार होना चाहती थी। जिसकी वजह से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर शव को पीजीआई मेें भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया हैै।
आरोपित ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले जींद जिले के दुर्जपुर निवासी अनिता के साथ हुई थी। उसके दो बेटे हैं। जिसमें एक की उम्र 12 साल व दूसरा 9 साल का है। सत्यवान के अनुसार, उसकी पत्नी का चाल चलन सही नहीं था। वह चार माह पहले पड़ोस के ही एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। कुछ दिन बाद अपने आप वह वापस अपने घर आ गई। इसके बावजूद पति के मना करने के बाद भी प्रेमी उसके घर आता जाता रहा।
बताया जा रहा है बीती रात भी वह भागने की फिराक में थी। उसी समय पति की नींद खुल गई और पति ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आराेपित ग्राम पंचायत का सदस्य भी है। इसके अलावा वह राज मिस्त्री का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया। एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
गांव व आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हत्याकांड
अनिता हत्याकांड गांव व आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से अनिता के मायके में इसकी सूचना देकर मायके पक्ष को बुलाया। मायके पक्ष के लोग सीधे पीजीआईएमएस पहुंचे। बताया जा रहा है कि अनिता व उसकी छोटी बहन सुनीता दोनों की शादी एक ही घर में दोनों भाइयों के साथ हुई थी। आरोपित पांच भाइयों मे से दूसरे नंबर का था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मंगलवार देर रात पड़ोस मेें रहने वाले तीन युवक बाइक पर आए और अनिता को बैठाकर ले जाने लगे।
अनिता के पति को पता लग गया, जिसके कारण गुस्से में सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपित महिला की मौत होने तक चाकू से वार करता रहा। उसके बाद सीधा थाने पहुंचा और घटना के बारे मेें बताया। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है। तीन बजे पुलिस को पता चला। उसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की।
मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज
मृतका के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में दिलबाग निवासी दुर्जपुर ने बताया कि उसको दो बेटे व चार बेटियां हैं। दो बेटियाें की शादी भैणी महाराजपुर में ही दो सगे भाईयों हंसराज व सत्यवान के साथ की थी। शिकायत में बताया कि सत्यवान व अनिता की पिछले कई दिनों से अनबन चल रही थी। कई बार समझाया गया, लेकिन उनकी रार नहीं मिटी। मंगलवार रात दो बजे चाकू से गोद कर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई।
अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आराेपित पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपित ने खुद थाने में जाकर घटना की सूचना दी है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS