भाजपा में शामिल हुए INLD के नेता गोपीचंद गहलोत, CM खट्टर की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

भाजपा में शामिल हुए INLD के नेता गोपीचंद गहलोत, CM खट्टर की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
X
इंडियन नेशनल लोकदल के नेता गोपीचंद गहलोत शनिवार को गुरूग्राम में भाजपा में शामिल हो गए हैं। गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता गोपीचंद गहलोत शनिवार को गुरूग्राम में भाजपा में शामिल हो गए हैं। गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

बता दें कि गोपीचंद गहलोत 11 साल तक भाजपा में रह चुके हैं। साल 1991 में उन्होंने गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली थी मगर वह दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद साल 2000 के विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर निर्दलीय लड़े और अपने विपक्षी कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री धर्मवीर गाबा को हरा दिया।

भाजपा में शामिल होने से पहले गोपीचंद गहलोत ने कहा कि मैं कल अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं। पार्टी की विचारधारा से मैं पूरी तरह अवगत हूं क्योंकि राजनीति की शुरुआत ही भाजपा से की थी। गुरुग्राम की भलाई के लिए काम किया है, आगे भी करता रहूंगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story