विधानसभा से पहले इनेलो को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इंडियन नेशनल लोकदल को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनेलो के 15 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक अरोड़ा के अब जल्द दूसरी पार्टी में जाने की संभावना है। इसे इनलो को लगे अब तक के सबसे बड़े झटकों में से माना जा रहा है।
इनेलो के चौटाला परिवार के वफादार अशोक अरोड़ा ने मंगलवार को इस्तीफा दिया है। अशोक अरोड़ा ने मंगलवार को समर्थकों के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की है। वहीं इससे पहले लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त अशोक अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए ये इस्तीफा दिया था।
कुछ दिन पहले मिली थी नहीं जिम्मेदारी
अशोक अरोड़ा को कुछ दिन पहले ही नई जिम्मेदारी मिली थी। इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की थी। नई सूची में अशोक कुमार अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS