बच्चा चोरी की घटनाओं से फरीदाबाद परेशान, मानव तस्करी की जताई जा रही आशंका

बच्चा चोरी की घटनाओं से फरीदाबाद परेशान, मानव तस्करी की जताई जा रही आशंका
X
हरियाणा के फरीदाबाद में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। विभिन्न कॉलोनियों से गायब हो रहे मासूम बच्चों के इस मामले को अब मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की कई टीमों को सक्रिय किया गया है।

हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। विभिन्न कॉलोनियों से गायब हो रहे मासूम बच्चों के इस मामले को अब मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की कई टीमों को सक्रिय किया गया है।

पिछले दिनों सूरजकुंड थाना क्षेत्र के 6 वर्षीय अर्जुन के गायब होने के मामले में पुलिस अभी कुछ सुराग लगा पाती इसके पहले ही पल्ला इलाके के दो और बच्चों के गायब होने की खबर आ गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के गायब होने का मामला दर्ज करके खोज जारी कर दी है।

बच्चों को खोजने में पुलिस की निष्क्रिता के कारण ही पिछले दिनों महिलाओं ने चौकी पर बवाल काटा था जिसके बाद बच्चों को खोजने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया। क्राइम ब्रांच ने उस सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है जिसमें एक आरोपी बच्चे को ले जाते दिख रहा है।

शिव शक्ति एंक्लेव के टीटू कॉलोनी में रहने वाले शंभूनाथ ने भी अपने 14 साल के बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगजीत सिंह ने कहा कि न सिर्फ अपहरण बल्कि मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story