हरियाणा विधानसभा चुनाव : दिग्विजय चौटाला की हुंकार, भाजपा और जेजेपी में होगी सीधी टक्कर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। आरोप प्रत्यारोप और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का क्रम जोरशोर से हो रहा है। दादरी जिले के बाढ़ड़ा में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑग्रेनाइजेश (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों में नही गया है। जिन्हें विधायक बनना है वही दूसरी पार्टियों में गए हैं। वहीं कांग्रेस और इनेलो को टारगेट करते हुए चौटाला ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने भाजपा से चुनाव फिक्स कर लिया है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा और जेजेपी की सीधी टक्कर है। जनता के पास जेजेपी के रूप में एक बेहतर विकल्प मौजूद है। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश में तानाशाही करने का आरोप लगाया। और सत्ता के नशे में चूर बताया।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता पीएम मोदी के राष्ट्रवाद की जगह प्रदेश के मुद्दों पर चुनाव लड़ने वाले प्रदेश के सबसे युवा सीएम के तौर पर दुष्यंत सिंह चौटाला को प्रदेश का सीएम बनाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS