Big Breaking: जननायक जनता दल (जेजेपी) समर्थित विधायकों ने दिया इस्तीफा

प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले जननायक जनता दल (जजपा) के सभी चार समर्थित विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा स्पीकर की तरफ से शाम तक इस्तीफा स्वीकार किया जा सकता है।
जजपा समर्थित विधायक नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक सहित चारों विधायक ने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा दे दिया है। हालांकि विधायकों की तरफ से इस्तीफा क्यों दिया गया है। इसको लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विधानसभा से बर्खास्त होने से बचने के लिए उठाया कदम
इनेलो के चारों विधायक जजपा पार्टी बनने के बाद दुष्यंत चौटाला के साथ चले गए थे। जजपा बनने पर मंच भी साझा किया था। जिसके बाद इनेलो की तरफ से इनकी सदस्यता रद्द किए जाने संबंधी मांग की गई थी। जिसको लेकर सुनवाई चल रही है। ऐसे में संभावना थी कि कहीं विधानसभा सदस्यता रद्द न कर दी जाए। इससे आगामी विधानसभा चुनाव ये नहीं लड़ पाते। ऐसे में बर्खास्त किए जाने से बचने के लिए इस्तीफा दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS