पिता ने अपनी 13 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

पिता ने अपनी 13 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार
X
आटो चालक पिता द्ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ मुंह काला करने का मामला प्रकाश में आया। सौतेली मां ने शिकायत की आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कैथल में रिश्ते उस समय तार-तार हो गए जब एक आटो चालक पिता द्वारा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ मुंह काला करने का मामला प्रकाश में आया। आरोपी पिछले करीब पांच सालों से यह अनैतिक कार्य कर रहा था। मामला प्रकाश में आने के बाद महिला थाना पुलिस कैथल ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कैथल महिला थाना इंचार्ज नन्ही देवी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद नाबालिग बच्ची व उसकी मां की बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग करवाई गई थी, जिसमें बच्ची ने अपने ऊपर हो रहे जुल्मों की कहानी बताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और पहली पत्नी से हुई बच्ची को आरोपी अपनी हवस का शिकार बनाने लगा।

यह सिलसिला पिछले करीब 5-6 सालों से चल रहा था। एक दिन तंग आकर बच्ची ने अपनी सौतेली मां को अपने पिता के करतूतों के बारे में जानकारी दी। सौतेली मां ने असली मां की भूमिका अदा करते हुए अपने पति के खिलाफ ही पुलिस को शिकायत दी। बाद में महिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सौतेली मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पोस्को व दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज किया था।

Tags

Next Story