Haryana Election 2019 कांग्रेस का गढ़ रहा है कालका, भाजपा के सामने कमल खिलाए रखने की चुनौती

कालका की विधानसभा सीट पर दोबारा से कमल खिलाना भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि कालका लंबे समय तक कांग्रेस की गढ़ रही है। इसके अलावा कालका से कांग्रेस को छोड़कर कोई भी पार्टी लगातार दो बार यहां से चुनाव नहीं जीत सकी है।
कालका विधानसभा सीट पर 1967 से लेकर 2014 तक 13 बार चुनाव हुए हैं। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशियों को छह बार जीत मिली है। 1991 से लेकर 2005 तक कालका विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा रहा। इसके बाद एक-एक बार इनेलो और भाजपा के खाते में सीट गई। 2009 के चुनाव में भारतीय लोकदल के प्रदीप चौधरी यहां से विधायक बने। लेकिन 2014 चुनाव में मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी की लतिका शर्मा ने 50,347 वोट के साथ यहां से सीट जीती। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी को कुल 31,320 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लड़ सकती हैं चुनाव
कालका विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा चुनाव लड़ सकती हैं। कुमारी शैलजा यहां से 2004 में लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस का गढ़ होने के कारण शैलजा के यहां से चुनाव लड़ने की संभावना हैं। ताकि 2009 में पार्टी से दूर हुई कालका की सीट को दोबारा हासिल किया जा सके।
कांग्रेस को छोड़ दोबारा नहीं जीती कोई पार्टी
कालका विधानसभा सीट को लेकर दिलचस्प बात ये हैं कि यहां से कांग्रेस को छोड़कर कोई भी पार्टी दोबारा नहीं जीता है। 1967 से लेकर 2014 तक सिर्फ कांग्रेस ही लगातार सीट पर जीत हासिल कर पायी है। उसके अलावा किसी भी पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत नहीं मिली है। जबकि अभी तक यहां से बीजेपी, आईएनएलडी, एलकेडी, जेएनपी और आईएनडी पार्टी के विधायक रह चुके हैं।
कालका के 1.57 लाख वोटर चुनते हैं विधायक
कालका में मतदाताओं की संख्या 1.57 लाख के करीब है। 2014 विधानसभा चुनावों के आंकड़ों के अनुसार यहां वोटरों की कुल संख्या 1,57,064 है जिसमें से 53.34% पुरूष मतदाता हैं एवं 46.66% महिला मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र का लिंग अनुपात 875 है। 2014 विधानसभा चुनाव में यहां का वोटर टर्नआउट 79 फीसदी रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS