लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा नेता कलराज मिश्र ने इस कारण नहीं लड़ा चुनाव

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने चुनाव न लड़ने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा में पार्टी प्रचार की जिम्मेदारी मिलने के कारण चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी इसबार चार सौ के जादुई आंकड़े को छुएगी। साथ ही मिश्र ने कहा कि चुनाव न लड़ने की घोषणा विशेष परिस्थिति में करनी पड़ी।
प्रदेश के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र हरियाणा में इन दिनों नायब सिंह सैनी के प्रचार में जुटे हैं। प्रचार के दौरान व विपक्षी पार्टियों को जमकर घेर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेता राष्ट्र विरोधी बातें करते हैं। सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक का सबूत मांगकर उन्होंने सेना का अपमान किया है।
साथ ही महागठगंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे भानुमति का कुनबा करार दिया। उन्होंने कहा कि विचारों में विभिन्नता के बावजूद लोकसभा चुनाव में जुड़े दलों को मिलाकर बना महागठबंधन पराजित मानसिकता का पिराचायक है। ये कुछ सीटें जीतकर अपने वजूद को बरकरार रखना चाहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS