शर्मनाक : 54 साल के व्यक्ति ने 8 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शर्मनाक : 54 साल के व्यक्ति ने 8 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
X
हरियाणा के गुरूग्राम (Gurugram) में रहने वाले एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची (Eight Year Old Girl) के साथ अश्लीलतापूर्वक छेड़छाड़ (Sexually Molest) की। रात को सोते समय दुष्कर्म करने के इरादे से बच्ची को बिस्तर से उठा कर ले गया था। आरोपी की पत्नि की मृत्यु हो चुकी है एवं वह खुद एक बच्ची का पिता है।

हमारे सामने अक्सर लड़कियों से छेड़खानी के खबरें सामने आती हैं। लेकिन कुछ लोग इतना अमानवीय हो चुके हैं कि नाबालिग बच्चियों को भी गलत इरादों से देखते हैं। हरियाणा के गुरूग्राम से भी मानवता को शर्मसार करने वाली इस तरह की घटना सामने आई है। जिसमें 54 वर्षीय व्यक्ति (Fifty Four Year Old Man) ने एक आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।

क्या था पूरा मामला

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की एक महिला गुरूग्राम में अपने पति व बच्चों के साथ किराए पर रहती है। उसका पति मजदूरी का काम करता है। महिला ने शिकायत में बताया है कि सोमवार की रात को वह अपने किराए के घर में अपने पति व बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। रात के करीब 2.30 बजे के बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची (Eight Year old Girl) उसके पास नहीं थी। जिस कारण वह बहुत घबरा गई। महिला ने बराबर के कमरे से कुछ आवाज सुनी वो वह उस कमरे में देखने चली गई। बराबर वाले कमरे में जाकर उसने देखा कि वहां रहने वाला व्यक्ति उसकी बच्ची के साथ गलत काम करने के इरादे से छेड़खानी (Sexually Molest) कर रहा था। वह फौरन अपनी बच्ची को वहां से ले आई।

पोस्को एक्ट के तहत हुआ केस दर्ज

सोमवार की सुबह होते ही महिला अपने भाई व पीड़ित बच्ची के साथ थाना हाजिर गई व आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की। पुलिस ने पोस्को एक्ट की उचित धाराओं के तहत केस आरोपी के ऊपर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरूग्राम के एरिया से आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी शादीशुदा है व एक बच्ची का पिता है

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी से ज्ञात हुआ कि वह राजस्थान की इन्द्रा कालोनी का निवासी है। वह खुद एक बच्ची का पिता है। उसकी पत्नि की 16 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोपी गुरूग्राम में अकेला रहता है व पत्थर कटाई की मजदूरी करता है।आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story