मौसम की जानकारी: प्रदेश में आज शीतलहर चलने के आसार, तापमान में चार डिग्री तक की कमी

मौसम की जानकारी: प्रदेश में आज शीतलहर चलने के आसार,  तापमान में चार डिग्री तक की कमी
X
Mausam Ki Jankari : शीत लहर के साथ प्रदेश के कई ठंडे इलाकों में सुबह के समय धुंध छायी है। नारनौल व हिसार में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में रात का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री पर आ गया।

Mausam Ki Jankari : प्रदेश के करनाल क्षेत्र में मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार बन रहे हैं। 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी गिरा है और आगे शीत लहर चलने के आसार बने हुए हैं। वहीं 11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा।

शीत लहर के साथ प्रदेश के कई ठंडे इलाकों में सुबह के समय धुंध छाने के आसार बन रहे हैं। शनिवार को नारनौल व हिसार में सबसे कम तापमान नोट किया गया। नारनौल में रात का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री पर आ गया।

हिसार में यह 4.7 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से 4 डिग्री कम नोट किया गया। अधिकतम तापमान करनाल और कुरूक्षेत्र में 19 डिग्र्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम नोट किया गया। इस बीच दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। बीच बीच में शीत लहर चलने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

Tags

Next Story