मौसम की जानकारी: हरियाणा के कई जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार,मौसम विभाग के अनुसार गिर सकता है पारा

मौसम की जानकारी (mausam ki jankari) :हरियाणा में मौसम एक बार मौसम फिर यूटर्न ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सूबे में बारिश की आंशका चेताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी पड सकता है। आज शाम तक सूबे में हल्की बारिश के आसार बने हुए है।
28 जनवरी को विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बरसात के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सर्दी से अभी राहत नहीं मिलेगी। आज करनाल जिले में मौसम के हाल की बात करें तो यहां आज (सोमवार) सुबह 11 बजे 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज के तापमान की बात करें तो जिले में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
करनाल जिले में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
28 जनवरी | 9.0 | 16.0 | बारिश के आसार |
29 जनवरी | 8.0 | 16.0 | बारिश के आसार |
30 जनवरी | 6.0 | 17.0 | कोहरा |
31 जनवरी | 5.0 | 18.0 | कोहरा |
01 फरवरी | 5.0 | 18.0 | कोहरा |
02 फरवरी | 4.0 | 19.0 | कोहरा |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS