Mausam Ki Jankari: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा का चरखी दादरी और सिरसा

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा में मौसम ने एक फिर से रुख बदल दिया है। आज सूबे के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। चरखी दादरी की बात करें तो यहां सुबह 7 बजे का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चरखी दादरी पूरा कोहरे में लिपटा नजर आया। वहीं सिरसा जिले के कलांवाली क्षेत्र में सुबह के समय ठंड देखी गई। यहां तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा के मौसम की बात करें तो यहां सुबह 9 बजे 11 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सुबह यहां के लगभग सभी क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार यहां दिन में मौसम साफ हो सकता है। अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। यहां आज न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
हरियाणा के सिरसा जिला का अगले कुछ के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
02 फरवरी | 4.0 | 18.0 | कोहरा |
03 फरवरी | 4.0 | 18.0 | काेहरा |
04 फरवरी | 4.0 | 19.0 | कोहरा |
05 फरवरी | 5.0 | 18.0 | कोहरा |
06 फरवरी | 4.0 | 18.0 | बादल छाए रहेंगे |
07 फरवरी | 4.0 | 19.0 | बादल छाए रहेंगे |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS