मौसम की जानकारी: बारिश, धूप और शीतलहरों ने हरियाणा की फिजा बदली, अगले कुछ दिनाें में बारिश की संभावना

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा में पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बारिश, धूप, और शीतलहरों से सूबे की फिजा इन दिनों बदली हुई है। हरियाणा के कई जिलों में बीती रात बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में मौसम फिर से पलटी मार सकती है। बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद जिले का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आज अच्छी धूप देखने को मिल रही है। आज हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह 9 बजे यहां का तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां मौसम साफ है। सुबह से ही अच्छी धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में यहां बारिश होने की संभावना है। यहां आज सुबह कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज का तापमान 8.0 से 19.0 डिग्री तक रहेगा। शाम तक मौसम ठंडा हो सकता है। हरियाणा के और जिलों की बात करेें तो फरीदाबाद,हिसार, करनाल, और अंबाला में भी इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले का अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
31 जनवरी की बात करें तो यहां न्यूनतम तापामान 9.0 और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दिन आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।
01 फरवरी के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापामान 9.0 और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। सुबह के समय कई क्षेत्रों में धुंध हो सकती है। मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा।
02 फरवरी के मौसम पर बात करें तो यहां न्यूनतम तापामान 9.0 और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी पहले के दिन के मुकाबले मौसम एक जैसा रहेगा।
03 फरवरी के मौसम का हाल देखा जाए तो यहां न्यूनतम तापामान 9.0 और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आसमान साफ रहेगा।
04 फरवरी के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापामान 10.0 और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। इस दिन जिले में बारिश की संभावना भी बताई जा रही है।
05 फरवरी के मौसम का हाल जानें तो यहां न्यूनतम तापामान 10.0 और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम लगा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS