मौसम की जानकारी : हरियाणा में अभी ठंड से राहत नहीं, कई जिलों में तेज बारिश से बदलेंगे हालात

मौसम की जानकारी : हरियाणा में अभी ठंड से राहत नहीं, कई जिलों में तेज बारिश से बदलेंगे हालात
X
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा के कई क्षेत्रों में अभी भी लोग ठंड की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। अगले कुछ दिनों तक सूबे में ठंड बनी रह सकती हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में अभी में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में कुछ दिन और ठंड बनी रह सकती है। कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बीते रविवार के मौसम के बारे में देखा जाए तो हरियाणा के करनाल और अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.8 और 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज (सोमवार) की बात करें तो सूबे के कई क्षेत्रों में दिन के शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सुबह 5 से 6 बजे तक के मौसम में रविवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। रोहतक जिले की बात करें तो यहां आज सुबह 10 बजे 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां आज शाम तक मौसम करवट ले सकता है। हल्की बूंदाबंदी के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा के रोहतक जिले का अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

रोहतक का मौसम (तारीक)

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)कैसा रहेगा मौसम
7 जनवरी 8.013.0बारिश के आसार
8 जनवरी8.013.0बादल छाए रहेेंगे
9 जनवरी8.014.0कोहरे की संभावना
10 जनवरी6.015.0धुंध के साथ धूप
11 जनवरी7.017.0कोहरे की संभावना


Tags

Next Story