Mausam Ki Jankari : हरियाणा मेंं बदलेगा मौसम, बारिश-ओलों के आसार

Mausam Ki Jankari : हरियाणा मेंं बदलेगा मौसम, बारिश-ओलों के आसार
X
Mausam Ki Jankari : हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने कि सम्भावना जतायी है। प्रदेश में आज और कल ओले गिर सकते हैं।

Mausam Ki Jankari : बारिश व ओलावृष्टि के बाद प्रदेश में ठिठुरन फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश हो सकती है। कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

हरियाणा में पारा 9 डिग्री तक नीचे आ गया है। जिससे मैदानी हिस्से फिर कांप उठे हैं और ठिठुरन बनी हुई है। इससे अन्य जिलों में घनी धुंध छा सकती है। करनाल में जहां दिन का पारा सबसे कम 13.2 डिग्री नोट किया गया। वहीं, हिसार और नारनौल में रात का पारा 3.5 डिग्री से खिसक कर 2.6 डिग्री पर पहुंच गया।

सुबह के समय कई जिलों में घनी धुंध भी छाई, जिससे दृश्यता 50 मीटर के आस पास रही। धुंध छंटने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। बीच बीच में हल्की धूप भी खिली, लेकिन शीत लहर से कंपकंपी छूटती रही। वहीं रोहतक में ठंड के चलते सोलह और सतरह जनवरी को भी स्कूलों की छुट्टियां की गई हैं।

Tags

Next Story