Mausam Ki Jankari: हरियाणा में बेमौसम बारिश के साथ चल रहीं तेज हवाएं, किसानों की चिंता बढ़ी

Mausam Ki Jankari: हरियाणा के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता बढ़ गई हैं। प्रदेश के कुछ शहरों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। जबकि बिलासपुर और जगाधरी इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली।
बिलासपुर में 10 एमएम और जगाधरी में 8 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक साढौरा में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है।
हालांकि कुछ दिन पहले ही बारिश और तेज हवाएं किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी की वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी बिन मौसम बरसात का हाल बना हुआ है।
हालांकि दिन में निकली धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। जबकि दोपहर के बाद से मौसम रंग बदलना शुरू कर देता है। बारिश की वजह से रात में सर्द हवाएं चल रहीं हैं। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ेक मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे कुछ जिलों में बारिश होने के भी आसार बन सकते हैं। मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे अधिकतम अधिकतम 27और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS