मौसम की जानकारी : बारिश ने बढ़ाई ठंड, सात डिग्री गिरा पारा

प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने करवट ली है। दोपहर बाद कई जिलों में हल्की बरसात हुई। जिससे आसमान में छाए बादल छट गए। प्रदूषण के स्तर में भी कुछ गिरावट आई है। हालांकि इस बारिश से ठंड बढ़ गई और अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों में भी बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो सकती है।
इसके बाद धुंध छाने के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में धुंध दस्तक दे सकती है। जिसका असर 11 नवंबर तक बना रहेगा। इधर बरसात होने से मंडियों में धान की फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई। काफी मुश्किल से दोबारा धान की खरीद शुरू हुई थी, लेकिन नमी की मात्रा बढ़ने से धान की बिकवाली में दिक्कत आ सकती है।
कई दिन से छाया था स्मॉग
पूरे प्रदेश के मौसम की बात करें तो पिछले कई दिनों से आसमान में प्रदूषण का स्माॅग छाया हुआ था। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। दो दिन पहले हवाओं की दिशा बदलने से मौसम साफ हुआ तो नमी बादल भी टपक पड़े। इससे मौसम कुछ साफ हुआ स्मॉग छंट गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान तो नीचे आया है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
आज भी बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद धुंध का असर शुरू हो जाएगा और ठंड लगातार बढ़ेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS