मौसम की जानकारी : प्रदेश में छाई घनी धुंध, ठंड के आगोश में जन जीवन

मौसम की जानकारी : प्रदेश में छाई घनी धुंध, ठंड के आगोश में जन जीवन
X
प्रदेश में बारिश के बाद धुंध ने दस्तक दे दी है। 21 जनवरी तक इसी तरह से ही घनी धुंध छाई रहेगी। इस बीच शीत लहर के कारण दिन ठंडे बने रहेंगे।

Mausam Ki Jankari : प्रदेश में बारिश के बाद धुंध ने दस्तक दे दी है। 21 जनवरी तक इसी तरह से ही घनी धुंध छाई रहेगी। इस बीच शीत लहर के कारण दिन ठंडे बने रहेंगे। शुक्रवार को भी प्रदेश में घनी धुंध छाई रही। जिसके चलते कई जिलों में दृश्यता शून्य रही।

प्रदेश के अम्बाला, करनाल, हिसार, चंडीगढ़ में दृश्यता 25 से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक 20 जनवरी को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हीट करेगा। जिससे प्रदेश का मौसम फिर से बिगड़ सकता है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। लोग शीत लहर की चपेट में रहे। जिससे दिन का पारा नीचे आ गया है।

वहीं हिसार का अधिकतम तापमान 12.9 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। इसके बाद सबसे ठंडे रोहतक और सिरसा जिले रहे। यहां का दिन का पारा 13.2 डिग्री रहा जोकि सामानय से 8 डिग्री कम नोट किया गया। रात का पारा भी हिसार में सबसे कम 5.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। ठंड की वजह से दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। आगे भी प्रदेश में ठंडे दिनों की स्थिति बनी रहेगी और शीतलहर से ठिठुरन बनी रहेगी।

Tags

Next Story