मौसम की जानकारी : हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया- यहां हो सकती है बारिश

मौसम की जानकारी : हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया- यहां हो सकती है बारिश
X
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के भागों में लोग पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इन राज्यों का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे चल रहा था।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा में कड़के की ठंड पड़ रही है। आज सुबह से ही सड़कों पर घने कोहरे की चादर देखने को मिली। विजिबलटी दस मीटर से भी कम हो गई है।

कोहरे की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई। वाहन चालक लाइट जल कर ड्राइविंग कर रहे हैं। वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड और धुंध से लोगों के काफी परेशानी का समना करना पड़ रहा है।

हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी में कोहरे का प्रकोप देखने को मिला है। चारों तरफ कोहरे की चादर देखने को मिली रही है। ठंड अधिक होने की वजह से बच्चों को भी स्कूल मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज बच्चे अपने-अपने स्कूल ठिठुरते हुए पहुंचे हैं।

तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के भागों में लोग पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इन राज्यों का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे चल रहा था।

राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। यहां पर न्यूनतम 5.6 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब और हरियाणा में, नारनौल और फरीदकोट क्रमशः 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस पर सबसे ठंडा रहे हैं। वहीं हरियाणा में 64 फीसदी ह्यूमिडिटी के साथ आठ किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल रही है। कड़ाके की ठंड की वजह से सुबह की सैर पर निकलने वाली की संख्या में भी कमी देखने को मिली है।

पंजाब और हरियाणा में फिर बारिश

स्काईमेट के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ जाएगा। वहीं राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story