अंबाला से पैदल सवारी कर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत

देश में एक तरफ कोरोना का खौफ से कई लोग आत्महत्या कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते अपने गांव से दूर अन्य राज्यों में फंसे मजदूर पैदल या साइकिल सवारी कर वापस लौट रहे हैं। इस बीच कई मजदूर अपने गांव पहुंचने से पहले सड़कों पर खुलेआम मौत का शिकार हो रहे हैं।
लॉकडाउन (Lockdown-3.0) के बाद से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कभी कुछ गाड़ी ने मजदूरों को रौंद दिया तो कभी सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर चढ़ा कर निकल गया। ये घटनाएं हर रोज सामने आ रही है। हादसे को देख ऐसा लगता है कि कोरोना से ज्यादा लॉकडाउन मजदूरों की जान ले रही है।
मंगलवार को मजदूर से जुड़े एक और घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट के छोटा खुड्डा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो मजदूरों (Migrant labor) को रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई।
Also Read- Haryana: बिजली का बिल भरने से मिली राहत, तीन माह नहीं कटेगा कनेक्शन
जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर पैदल सवारी कर अम्बाला से बिहार अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौदंते हुए निकल गया। हादसे के बाद कार चालक अपने गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर से कार को जब्त कर फरार आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS