गन्नौर इलाके में बदमाशों ने कार सवार का किया अपहरण, पुलिस फायरिंग में एक घायल

गन्नौर इलाके में बदमाशों ने कार सवार का किया अपहरण, पुलिस फायरिंग में एक घायल
X
संदल कला रेलवे स्टेशन के पास बने फाटक पर कुछ बदमाशों ने एक कार सवार का अपहरण कर लिया। जिसके बाद वो फरार हो गए। लेकिन एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया।

हरियाणा के गन्नौर में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां संदल कला रेलवे स्टेशन के पास बने फाटक पर कुछ बदमाशों ने एक कार सवार का अपहरण कर लिया। जिसके बाद वो फरार हो गए।

लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने बदमाशों को खास गांव के पास घेर लिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग शुरू हो गई। लेकिन इसी दौरान फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया।

आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ कर पुलिस उसके साथियों की भी तलाश कर रही है, जिसके लिए गन्नौर थाना प्रभारी बदन सिंह सीआईए स्टाफ और अन्य स्पेशल स्टाफ की टीम लागातर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जल्द ही अन्य बदमाशों को भी रेस्ट कर लिया जाएगा। अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story