मौसम की जानकारी: 11 दिसंबर से हरियाणा में आएगा बड़ा बदलाव, बारिश की संभावना

मौसम की जानकारी: 11 दिसंबर से हरियाणा में आएगा बड़ा बदलाव, बारिश की संभावना
X
मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari) मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 11 दिसंबर से तापमान में बदलाव आएगा। इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दी है।

मौसम के अलग-अलग रूप हैं, जैसे सम धूप, हवा, बारिश और बर्फ मौसम। मौसम कैसा है यह निर्भर करता है धूप में कितनी गर्मी है, हवा में कितना पानी है, बादल हैं या नहीं, हवा की गति कितनी है, हवा की दिशा क्या है। मौसम कैसा भी हो, लेकिन इसका असर लोगों के जीवन पर काफी पड़ता है।

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम वैज्ञानिक डा. मदन खिचड़ ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक रात के तापमान में गिरावट आ सकती है और सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को पहले ही ठंड से बचने के इंतजाम करने की सलाह दी है। डा. मदन का कहना है कि जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

हिसार में दो दिन पहले सुबह धुंध छाई रही, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। पिछले दो दिन में हरयाणा में धूप खिल रही है तो वहीं सुबह और रात के समय ज्‍यादा ठंड बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अब सर्दी और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने आगे बताया कि 11 दिसंबर से तापमान में बदलाव होगा। 12 और 13 दिसंबर को ठंडी हवाओं के साथ राज्य के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बारिश और धुंध फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि सिचाईं मौसम के अनुरूप ही करें। वहीं शनिवार को फतेहाबाद का सबसे ठंडा शहर रहा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story