फास्ट टैग अनिवार्य होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर जाम, लोगों को हो रही परेशनी

फास्ट टैग अनिवार्य होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर जाम, लोगों को हो रही परेशनी
X
आज टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से ही टोल वसूला जा रहा है। लेकिन इस दौरान देशभर के टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ देखने को मिली रही है।

पूरे देश में आज से टोल प्लाजा पर फास्ट टैग अनिवार्य हो गया है। आज टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से ही टोल वसूला जा रहा है। लेकिन इस दौरान देशभर के टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ देखने को मिली रही है।

टोल प्लाजा पर वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है। गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल पर फास्टेक्स भुगतान अनिवार्य होने के बाद वाहन बेतरतीब ढंग से निकले इसके चलते एंबुलेंस को काफी समय तक जाम में फंसा रहना पड़ा।

जिन वाहन पर फास्ट टैग नहीं लगा जिसके चलते नेशनल हाइवों पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली। जन्होंने वाहनों पर फास्ट टैग लगवाया हुआ है उन्हें किसी भी परेशानी का समाना नहीं करना पड़ा।

वहीं अंबाला-अमृतसर नेशनल हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर बिना फ़ास्ट टैग लगे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जिस वजह से लोगों को घंटों जाम में फसकर और डबल टोल देकर निकलना पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फ़ोर्स भी तैनात की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story