Rohtak: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली

Rohtak: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली
X
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक आइडी पर डाल दी। फोटो वायरल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप पावरिया निवासी विकास नगर ने बताया है कि अनमोल प्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर एक व्यक्ति का फोटो बनाया हुआ है। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गजनी दिखाकर चित्र को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। उसके ऐसा करने से उनके नेता की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

Tags

Next Story