ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भाजपा में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भाजपा में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
X
ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात के बाद भाजपा की सदस्यता ली है। योगेश्वर दत्त अब सोनीपत से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। जबकि संदीप सिंह के कुरूक्षेत्र की पिहोवा विधानसभा से मैदान में उतरने की संभावना हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले देश के दो बड़े खिलाड़ी भाजपा में शामिल हो गए हैं। ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं।

सोनीपत और पिहोवा से लड़ सकते हैं चुनाव



भाजपा में शामिल होने के बाद योगेश्वर दत्त अब सोनीपत से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। मूलरूप से भी योगेश्वर दत्त सोनीपत के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ संदीप सिंह भी कुरूक्षेत्र के रहने वाले हैं। कुरूक्षेत्र जिले के तहत ही पिहोवा विधानसभा आती है। ऐसे में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पिहोवा से मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पिहोवा-सोनीपत से उतरने का फैसला लगभग तय है।

सोनीपत में मिल सकती है कड़ी टक्कर

सोनीपत जिले में योगेश्वर दत्त को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। क्योंकि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला किया था। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा यदि सोनीपत से मैदान में उतरते हैं तो ओलंपिक पदक विजेता के लिए मुकाबला बेहद कड़ा होगा।

भाजपा-प्रधानमंत्री के बयानों का कर रहे थे समर्थन

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त पिछले लंबे समय से भाजपा का समर्थन कर रहे थे। केंद्र-प्रदेश की योजना और कदमों की सराहना कर रहे थे। ऐसे में उम्मीद लगायी जा रही थी की जल्द भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। लेकिन लंबे समय बाद चुनावों से ठीक 25 दिन पहले योगेश्वर ने भाजपा की सदस्यता ली है।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story