पपीते उतारते समय शैड गिरा, एक मजदूर की मौत, दाे घायल

पपीते उतारते समय शैड गिरा, एक मजदूर की मौत, दाे घायल
X
सब्जी मंडी में पपीते को उतारते समय अचानक एक दुकान का शेड गिर गया और तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। घायल एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दो का उपचार चल रहा है।

हरिभूमि न्यूज। भिवानी। सब्जी मंडी में सुबह पपीते के फल उतारते हुए मजदूरों पर अचानक शैड गिर गया। शैड गिरने से तीन मजदूर नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत शैड का मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर ने बीच में दम तोड दिया वहीं दो का उपचार किया जा रहा है।

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मजदूर बिहार का रहने वाला था। वहीं एक दूसरा घायल मरीज भी बिहार का रहने वाला है वहीं एक मजदूर तिगडाना का रहने वाला है। दोनों मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है।

Tags

Next Story