मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आशीर्वाद यात्रा में युवक ने लगायी आग, रैली में शामिल 9 लोग झुलसे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आशीर्वाद यात्रा में युवक ने लगायी आग, रैली में शामिल 9 लोग झुलसे
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2019) से पहले मनोहर लाल खट्टर (Cm Manohar Lal) जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) निकाल रहे हैं। राई विधानसभा में यात्रा के दौरान व्यक्ति खुद को आग लगाकर मुख्यमंत्री की तरफ भागा। जिसे बचाने में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव ((Haryana Election 2019) से पहले मनोहर लाल खट्टर (Cm Manohar Lal) जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। राई विधानसभा में यात्रा के दौरान व्यक्ति खुद को आग लगाकर मुख्यमंत्री की तरफ भागा। जिसे बचाने में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए।



प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए सोमवार को सोनीपत क्षेत्र में जनता का आशीर्वाद (Jan Aashirwad Yatra) लिया। सोनीपत की विधानसभा राई क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान युवक ने आग लगा ली। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को भेद व्यक्ति आग लगाकर मुख्यमंत्री की तरफ दौड़ा। आग लगे हुए व्यक्ति को देखकर रैली में मौजूद लोगों ने पकड़कर आग को बुझाया। जिसमें 9 लोग झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए लगाई आग

विधानसभा क्षेत्र राई के गांव राठधाना में जब आशीर्वाद यात्रा पहुंची तो लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान गांव के निवासी राजेश ने आग लगा ली। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बेटों की ग्रुप डी में नौकरी लगवाना चाहता था। नौकरी नहीं मिलने पर व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली।



नियमों से हटकर मांग रहा था नौकरी

सरकार की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है। सरकार का कहना है व्यक्ति नियमों से हटकर नौकरी मांग रहा था। लेकिन नौकरी नियमों के तहत परीक्षा पास कर ही मिल सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कई रैलियों में स्पष्ट कर चुके हैं कि मेरिट के आधार पर ही नौकरी मिलेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story