प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता चौधरी नीतिसेन भाटिया को किया फोन, ये था कारण

पानीपत। Prime Minister Narendra Modi ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी नीतिसेन भाटिया से उनके मोबाइल फोन पर करीब पांच मिनट तक कॉल कर जहां चौधरी साहब व उनके परिवार का हालचाल जाना। वहीं लॉक डाउन के चलते हरियाणा के हालात पर चर्चा की।
गौरतलब है कि चौ.नीतिसेन भाटिया पानीपत में भाजपा के स्तंभ है। शुरूआती युवा अवस्था में ही जनसंघ का दामन थाम चुके भाटिया 1987 में पानीपत नगर पालिका के अध्यक्ष बने, कामकाज के मसले में हमेशा सख्त मिजाज रहे नीतिसेन ने सन् 1991 व 1996 में पानीपत विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे, वहीं पालिका अध्यक्ष के रूप में भाटिया ने पानीपत का तेजी से विकास करवा कर पिछडेपन को दूर किया।
पानीपत की जनता आज भी बुजुर्ग भाटिया के पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की मिशाल देती है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व हरियाणा में भाजपा के प्रभारी के रूप में व मुख्यमंंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में चौ.नीतिसेन भाटिया के साथ काम कर चुके है। इस दौरान भाटिया पानीपत भाजपा के अध्यक्ष थे।
वहीं अनेक बार पानीपत के मॉडल टाउन स्थित भाटिया भवन में नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल, नीतिसेन भाटिया आदि पार्टी नेता बैठकें कर चुके है। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ रैली के दौरान जब पीएम मोदी पानीपत आए थे, तब पीएम कार्यालय से मोदी के स्वागत करने वालों की सूची में चौ.नीतिसेन भाटिया सबसे उपर रहा था। वहीं संजय भाटिया ने अपने मौसा नीतिसेन भाटिया का हाथ पकड कर राजनीति में कदम रखा और संजय जहां पानीपत नगर परिषद के अध्यक्ष रहे। वहीं करनाल-पानीपत लोकसभा सीट से देश में दूसरी सबसे बडी जीत दर्ज कर सांसद बने।
इधर, पीएम मोदी ने चौ.नीतिसेन भाटिया से प्रदेश में गेहूं की खेतों से कटाई, लेबर की समस्या, मंडियों में गेहूं की खरीद, लॉक डाउन से हरियाणा में पनपे हालात, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली, हरियाणा की कानून व्सवस्था को लेकर करीब पांच मिनट तक चर्चा की। पीएम मोदी से फोन वार्ता के बाद प्रसन्नचित चौ.नीतिसेन भाटिया ने कहा कि भाजपा में कोई बडा छोटा नहीं होता, सब कार्यकर्ता हैं। वे आज भी पार्टी के सिपाही है और मोदी व मनोहर लाल कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि मोदी व मनोहर जैसा आम कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बन सकता है यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। इसी लिए भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी कहा जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS